AIIMS CRE 5
Amar Ujala Samwad
AIIMS CRE 5: एम्स सीआरई-5 परीक्षा कल, अभ्यर्थी अच्छे से समझ लें गाइडलाइंस, केंद्र पर लेकर जाएं ये दस्तावेज
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 24 Jul 2026 09:47 PM IST
सार
57728 Followers
AIIMS CRE 5 Exam Day Guidelines: एम्स सीआरई-5 परीक्षा कल, यानी 25 जुलाई से शुरू हो रही है। 1,484 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें गाइडलाइंस अच्छे से समझ लेनी चाहिए।
AIIMS CRE 5 - फोटो : AI Genrated
- Link Copied
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Add as a preferred
source on google
AIIMS CRE 5 Exam 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली कल यानी 25 जुलाई 2026 से कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) का आयोजन करने जा रहा है। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 25, 26 और 27 जुलाई 2026 तक चलेगी। इस भर्ती के जरिए ग्रुप बी और ग्रुप सी के 1,484 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे परीक्षा केंद्र जाने से पहले एडमिट कार्ड, जरूरी दस्तावेज और परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देश अच्छी तरह पढ़ लें। छोटी-सी लापरवाही भी परीक्षा में शामिल होने से रोक सकती है।
विज्ञापन
किस दिन किस शिफ्ट में होगी परीक्षा?
परीक्षा तिथि शिफ्ट परीक्षा समय ग्रुप कोड 25 जुलाई 2026 सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक 3, 5, 17, 31, 32, 34, 55 25 जुलाई 2026 शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक 1, 2, 10, 12, 24, 27, 30, 33, 40, 47, 53, 56 26 जुलाई 2026 सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक 11, 16, 19, 28, 29, 45 26 जुलाई 2026 शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक 9, 20, 21, 25, 37, 41, 43 27 जुलाई 2026 सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक 4, 6, 7, 8, 13, 14, 15, 18, 22, 23, 26, 35, 36, 38, 39, 42, 46, 49, 50, 51, 52, 54, 57, 59 27 जुलाई 2026 शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक 44, 48, 58
परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाएं?
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के पास ये दस्तावेज जरूर होने चाहिए।
- एम्स सीआरई-5 का प्रिंटेड एडमिट कार्ड
- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य वैध मूल फोटो पहचान पत्र
- आवेदन में अपलोड की गई फोटो जैसी 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- यदि केंद्र के निर्देशों में अनुमति हो तो पारदर्शी पानी की बोतल
विज्ञापन
इन सामानों को परीक्षा केंद्र में बिल्कुल न ले जाएं
एम्स ने कुछ वस्तुओं को पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। इनमें शामिल हैं-
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव
- किताबें, नोट्स, कागज या किसी भी तरह की अध्ययन सामग्री
- ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच या राइटिंग पैड
- बैग, पर्स, वॉलेट, बेल्ट और धूप का चश्मा
- अंगूठी, चेन, कंगन, झुमके, हेयर क्लिप या अन्य धातु के आभूषण
- कैप, टोपी, स्कार्फ, जैकेट या मोटे सोल वाले जूते
- बाहर का खाना, स्नैक्स और अपारदर्शी पानी की बोतल
एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी बातें
- उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड की सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
- नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और ग्रुप कोड सही है या नहीं, यह जरूर देखें।
- किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत एम्स परीक्षा अनुभाग से संपर्क करें।
- अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक से बचने के लिए एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें।
- एडमिट कार्ड की एक से अधिक प्रिंट कॉपी अपने पास रखें।
- पूरी भर्ती प्रक्रिया समाप्त होने तक एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें।
- एम्स एडमिट कार्ड डाक या ईमेल से नहीं भेजेगा।
- रिपोर्टिंग समय से काफी पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, ताकि जांच प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।